Skip to main content

मुझसे दिल कैसे मिले


मुझसे दिल कैसे मिले,
सोचा, ढूंढा तुम्हें,
तुम न मिले।

मिले तो, खिले न मिले,
बातें हुईं पर दिल से न मिले।
ऐसे तो मिले ही नहीं,
जब गिले न मिले।

अब मिले तो मिले,
मगर सवाल वही रहे:
मिले तो, कैसे मिले?
मुझसे दिल कैसे मिले?





Comments